फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गायक हंसराज रघुवंशी ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में भरी हाजिरी

विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के दौरान गायक रघुवंशी से परिवार सहित। संवाद
विज्ञापन
मंदिर में टेका माथा, माता रानी की ..चरण तेरे मां चिंतपूर्णी.. भेंट भी गाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। गायक हंसराज रघुवंशी ने वीरवार को माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी रोहन कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई। गायक हंसराज रघुवंशी ने माता चिंतपूर्णी की पूजा के बाद कहा-मैं माता की कृपा से ही अपने गायन कॅरिअर में सफल हो पाया हूं। मंदिर के पुजारी रोहन कालिया ने कहा कि हमें गायक हंसराज रघुवंशी का मंदिर में स्वागत करने पर खुशी मिली है। उम्मीद है कि उनकी पूजा और आराधना से माता चिंतपूर्णी की कृपा हम सभी पर बनी रहेगी। इसके अलावा हंसराज रघुवंशी ने मंदिर में उपस्थित प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई और उनके साथ बातचीत की। उन्होंने मां के दरबार में अपना प्रसिद्ध गाना ..चरण तेरे मां चिंतपूर्णी.. भेंट भी गाई। इसे श्रद्धालुओं ने बहुत पसंद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें