ऊना के प्रेम नगर में तेज हवा चलने के कारण गिरा साइन बोर्ड। संवाद
ऊना। प्रेम नगर में शुक्रवार को मौसम बिगड़ने के बीच उस वक्त सभी दंग रह गए, जब यहां एक साइन बोर्ड पर आसमानी बिजली का कहर बरपा। गनीमत रही कि टूटकर जमीन पर गली में आ गिरे बोर्ड से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि जब यह बोर्ड नीचे गली में गिरा तो स्थानीय शहर के प्रमुख व्यापारी रोहित शर्मा बाल-बाल बच गए। उनकी आंखों के सामने यह सारा मंजर घटित हुआ। फिलहाल बोर्ड गिरने के साथ मकान की दीवार की ईंट भी टूटकर कर गिरी हैं। इससे मकान मालिकों को खासा नुकसान पहुंचा है। स्थानीय प्रेम नगर वासी रोहित शर्मा और राहुल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम जैसे ही मौसम बिगड़ा तो स्थानीय लोग अपना सामान बारिश के बीच समेट रहे थे, इतने में साथ लगती दुकान की ओर से गुजर रहे रोहित शर्मा यहां गली से निकले, तो उनकी आंखों के सामने तेज गडग़ड़ाहट में आसमानी बिजली ने दुकान पर लगे साइन बोर्ड को चपेट में ले लिया।