फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एसआई अशोक कुमार ने पुलिस चौकी जोल में संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जोल (ऊना)। पुलिस चौकी जोल में नए सब-इंस्पेक्टर (एसआई) अशोक कुमार ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, यातायात नियंत्रण और नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता होगी। एसआई अशोक कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी, जिसमें स्थानीय नागरिकों, युवाओं और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस सामाजिक बुराई के खिलाफ कार्रवाई में न तो किसी प्रकार का दबाव स्वीकार किया जाएगा और न ही कोई भेदभाव बरता जाएगा। मूल रूप से इंदौरा जिला कांगड़ा निवासी अशोक कुमार इससे पहले चंबा, ऊना, टालीवाल, अंब, डल्हौजी, बनीखेत, पांगी, सुल्तानपुर, नूरपुर और खंडेलवाल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इन सभी स्थानों पर उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व, अनुशासन और जनसंपर्क कौशल के माध्यम से सराहनीय कार्य किए हैं। स्थानीय लोगों ने आशा जताई है कि एसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र की शांति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सकारात्मक व प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें