फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शटरिंग प्लेट चोरी मामले के आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे

Thu, 07 May 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। अंब में शटरिंग प्लेट चोरी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को अंब अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें शुक्रवार तक पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए गए। यह मामला अंदौरा में एक सड़क निर्माण कंपनी की साइट से जुड़ा है, जहां से बीते 18 मई को लोहे की करीब बीस शटरिंग प्लेटें गायब हो गई थीं। इस चोरी के संबंध में ठेकेदार ने 2 मई को अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए मंगलवार को इस वारदात में शामिल तीन लोगों को धर दबोचा। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें