राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के बीबीए विभाग द्वारा आयोजित फेयरवेल पार्टी में चुने गए
- फोटो : नहर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते ग्रामीण।
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के बीबीए विभाग की ओर से आयोजित फेयरवेल पार्टी में जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स को यादगार विदाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. शिवानी ने की। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। फेयरवेल पार्टी के दौरान श्रुति जसवाल को मिस फेयरवेल और गुरप्रीत सिंह को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। वहीं, सौरभ शर्मा मिस्टर पर्सनैलिटी और शिवानी मिस पर्सनैलिटी चुनी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर्स की ओर से सीनियर्स के गर्मजोशी भरे स्वागत से हुई। उन्हें विभिन्न टाइटल्स देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीसीए समन्वयक डॉ. रमन चौधरी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. पटियाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।