फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म का मार्ग दिखाती है श्रीमद्भागवत कथा : बाबा बाल

विज्ञापन
दियोली गांव में आयोजित कथा कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज। संवाद
विज्ञापन
‎घनारी (ऊना)। दियोली गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज ने शिरकत कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। उनके आगमन पर राधे-राधे और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया। राष्ट्रीय संत बाबा बाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भटके हुए मानव जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर ले जाने वाली दिव्य ज्योति है। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और सत्संग से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से समाज में प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश फैलाने का आह्वान किया। इसके उपरांत बाबा बाल ने श्रद्धालुओं को नाम दान देकर आध्यात्मिक संदेश दिया। कथा का आयोजन राकेश चड्ढा एवं सुनीता चड्ढा की ओर से करवाया जा रहा है। कथा व्यास कृष्ण प्रिया दासी अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें