फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत से होता है मनुष्य का कल्याण : शास्त्री

Fri, 28 Jun 2024 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। श्रीराम मंदिर अंदौरा में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दौरान कथा वाचक आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कलयुग के प्रभाव और भागवत कथा के महत्व के बारे में बताया। आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि समस्त मानवता को कलिकाल के प्रभाव से बचाने की महा चुनौती हमारे समक्ष विकराल रूप धारण कर खड़ी है। उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण कथा प्रसंग में व्याख्यान किया कि महाभारत युद्ध की समाप्ति उपरांत पांडवों ने राज धर्म का निर्वहन किया। पांडवों के वंशज को अश्वत्थामा ने उत्तरा के गर्भ को गिराने हेतु शक्ति का दुरुपयोग किया, जिसको भगवान श्री कृष्ण ने विफल कर उत्तरा के गर्भ की स्वयं रक्षा कर ली थी। उन्हाेंने कहा कि कलयुग में भागवत के सुनने मात्र से मानव का कल्याण होगा। इस मौके पर सैकड़ाें श्रद्धालु कथा परिसर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें