श्री राम सेवा समिति बंगाणा श्री राम नवमी पर निकाली शोभायात्रा में सजे कालकार ।स्रोत स्वयं
- फोटो : kathua
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में रामनवमी पर राम सेवा समिति बंगाणा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें प्रभु श्रीराम और संकट मोचन हनुमान का स्वरूप जनता को खूब भाया। यह शोभायात्रा लठियाणी से शुरू होकर बंगाणा, पीपलू होते हुए चामुक्खा तक पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, भव्य झांकियों, डीजे की धुनों और भजनों के साथ श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश देते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजयुमो नेता अजय ठाकुर, प्रशांत ठाकुर और अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। श्री राम सेवा समिति बंगाणा की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा का प्रमुख उद्देश्य श्रीराम के जीवन के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया और राम के भजनों की धुनों में झूमते हुए यात्रा का आनंद लिया। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शोभायात्रा के दौरान कहा कि श्री राम के जीवन के आदर्शों को अपना कर हम अपने समाज और देश की सेवा कर सकते हैं। शोभायात्रा के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया।