बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में चल रहे शुद्ध रामायण मंचन के तहत शुक्रवार की रात प्रभु श्रीराम को 14 वर्षों का वनवास मिलने का भावुक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। मंच पर महारानी कैकेई और महाराजा दशरथ के संवाद ने पंडाल में उपस्थित दर्शकों को गहरे भाव में डुबो दिया। इससे पूर्व नारद, श्री राम और लक्ष्मण के संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्थानीय निवासी अंकुश वर्जाता, हंसराज वर्जाता, ज्योति बर्जाता और गुड़िया रानी विशेष रूप से मौजूद रहे। अंकुश वर्जाता ने क्लब को 11,100 रुपये सहयोग स्वरूप भेंट किए। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि वे पिछले 16 वर्षों से श्री राम नाटक क्लब हटली की सेवा करते आ रहे हैं और यह सब प्रभु श्री राम की अपार कृपा से संभव हो पाया है।