बंगाणा(ऊना)। क्षेत्र के गांव चंबोआ में चल रही भागवत कथा के छठे दिन वीरवार को श्री कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का आयोजन हुआ। कथा वाचक आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। इनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पांच प्राण हैं, जो भी इन पांच गीतों को भाव से गाता है वह भव पार हो जाता है। इस अवसर पर आचार्य रमेश चंद शास्त्री, उद्योगपति योगराज जोगी, कथा प्रबंधक सतपाल शर्मा, विजय शर्मा, कथा यजमान रवि शर्मा, देशराज मोहनलाल, जयलाल शर्मा, ओंकार दास शास्त्री, रतन शर्मा, राजेश शर्मा, पंकज शर्मा सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद