फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण ने लीलाएं कर भक्ति मार्ग पर चलने का दिया संदेश : शास्त्री

विज्ञापन
कुटलैहड़ क्षेत्र के हिमाचल हवेली जोगी पंगा में भागवत कथा सुनते श्रद्धालु एवं विधायक।-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र की हिमाचल हवेली जोगी पंगा में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया गया। कथा ब्यास आचार्य शिव शास्त्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण लीलाएं केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि जीवन में गहन संदेश देने के लिए हैं। भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के माध्यम से भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया है। भक्ति मार्ग ही मनुष्य को मोक्ष की ओर ले जा सकता है। जो व्यक्ति श्रीमद्भागवत का श्रवण करता है वह जीवन के मोह, माया और कष्टों से ऊपर उठकर आत्मज्ञान प्राप्त कर सकता है। श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में लीन होकर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया। विधायक विवेक शर्मा की ओर से अपने पिता पूर्व डिप्टी स्पीकर स्व. रामनाथ शर्मा की स्मृति में करवाई जा रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को विधिवत मंत्रोच्चारण और पूजन के साथ कथा शुरू हुई। कथा ब्यास ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व को विस्तार से समझाया। वहीं, श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और जीवन के गूढ़ रहस्यों का ज्ञान दिया। आचार्य शिव शास्त्री ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि यह मानव जीवन को धर्म और सत्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला ग्रंथ है। भागवत कथा को श्रवण करने से व्यक्ति अपने जीवन के कष्टों से मुक्त हो सकता है और आध्यात्मिक शांति प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें