फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भटोली पंचायत में लाखों के घोटाले में आरोपियों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अधिकारी की ओर से की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विकास खंड ऊना के तहत आने वाली ग्राम पंचायत भटोली में विकास कार्यों में लाखों रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। इस पर जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय की ओर से आरोपियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। मामला सामने आते ही पंचायत क्षेत्र के लोग जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जनता के पैसों का गबन करने वालों को निलंबित कर रिकवरी की जाए। जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 से 2023 तक हुए ऑडिट में करीब सवा पांच लाख रुपये के हेरफेर का खुलासा हुआ है। इस मामले में वर्तमान पंचायत प्रधान, पूर्व प्रधान और पूर्व पंचायत सचिव पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जांच में पाया गया कि कई सामान बिना निविदा आमंत्रित किए खरीदे गए और भुगतान भी कर दिया गया। सबसे अधिक गड़बड़ी झाड़ियों और नालियों की सफाई के कार्यों में सामने आई। बीडीओ ऊना ने मौजूदा पंचायत सचिव को मामले की जांच कर शिकायत पुलिस में दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि संबंधित पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जल्द जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें