फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रिपल आईटी ऊना में लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Tue, 10 Mar 2026 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना ने पाइथन और एसक्यूएल के साथ डेटा विश्लेषण विषय पर लघु अवधि प्रशिक्षण (एसटीटी) कार्यक्रम शुरू किया है। कार्यक्रम के प्रथम बैच में आसपास के कॉलेजों के 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने डेटा विश्लेषण और प्रोग्रामिंग में अपनी दक्षता बढ़ाने के लिए नामांकन किया है। इनमें मुख्य रूप से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना और इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बाथू के छात्र शामिल हैं। यह कार्यक्रम बड़े डेटा सेट से डेटा निकालने, संसाधित करने और उसका विश्लेषण करने के लिए पाइथन प्रोग्रामिंग और एसक्यूएल को एकीकृत करते हुए मजबूत विश्लेषणात्मक क्षमताएं विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। प्रतिभागियों को आधुनिक डेटाबेस तकनीकों का भी परिचय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें