फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुकानदारों को आग से बचाव के बारे किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को टाहलीवाल बाजार में स्थानीय दुकानदारों और निवासियों को आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान अग्निशमन चौकी की प्रभारी सुनील और उनकी टीम के मार्गदर्शन में चलाया गया। टीम ने दुकानदारों को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक उपचार और उचित उपकरणों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। विशेष रूप से गैस सिलिंडरों, बिजली के उपकरणों और अन्य ज्वलनशील सामग्रियों से जुड़े जोखिमों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त उप-तहसील दुलैहड़ में सरकारी कर्मचारियों को भी आग से बचाव के तरीके समझाए गए। कर्मचारियों को आग बुझाने के उपकरणों का उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए, इस पर विशेष जानकारी दी गई। अग्नि सुरक्षा सप्ताह 14 अप्रैल को शुरू हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को आग से होने वाले खतरों और उनसे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने इस पहल की सराहना की और इसे सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें