नगरपंचायत दौलतपुर चौक कार्यालय में ज्ञापन देते हुए दुकानदार
नपं दौलतपुर चौक के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप करवाया अवगत
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के दुकानदारों ने नगर पंचायत द्वारा किराए के अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी जमा करवाने के लिए दुकानदारों को नोटिस निकाले जा रहे हैं। मंदी की मार झेल रहे इन दुकानदारों ने नगर पंचायत द्वारा दिए गए इस तुग़लकी फरमान का विरोध किया है।
इस संदर्भ में ज्ञापन के माध्यम से कार्यालय को अवगत करवाया है कि दुकानदारों से किराए के अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से न लिया जाए और मौजूदा किराए से ही नगर पंचायत द्वारा सरकार को जीएसटी जमा करवाया जाए। इस अवसर पर नगर पंचायत दौलतपुर चौक के अंतर्गत आने वाले सभी दुकानदारों ने कार्यालय में एक ज्ञापन देकर इस तुगलकी फरमान का विरोध प्रकट किया। इस मौके पर मनोज कुमार, संदीप कुमार, विनीत शर्मा, रवि, संदीप, मनू शर्मा के अलावा सभी दुकानदार उपस्थित रहे। उधर, नगर पंचायत हर्ष गुप्ता का कहना है कि दुकानदारों ने ज्ञापन दिया है। सरकारी नियमों के तहत ही दुकानों के किराए साथ जीएसटी वसूला जा रहा है। संवाद