फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें बंद रखने के आदेश से नाराज दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। कोरोना कर्फ्यू को लेकर दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों का कहना है कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन दुकानदारों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहा है। संतोषगढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और अधिवक्ता राजीव गौतम, प्राण नाथ, कमल किशोर, सुमन कौशल, सोमनाथ, अजय कुमार, रमन पुरी और दुकानदार विपिन कुमार, शामलाल, मनोहर लाल, रोहित कौशल, मूलराज, आशु, राजकुमार, देसराज, शमशेर सिंह, महेश कुमार, पुनीत, हीरा लाल, रमन कुमार, बालकिशन, विवेक कुमार, पप्पी पटियाल, अश्वनी कुमार, देसराज, मुकेश कुमार, रवि कुमार, प्रदीप कुमार, प्रवेश कुमार, पवन कुमार, अमन धीमान का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से ऐसी दुकानों को 12 घंटे के लिए खोल दिया गया है जिन पर ग्राहकों की भीड़ ज्यादा होने और कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है। जबकि ऐसे दुकानदार जिन के पास दिनभर में इक्का-दुक्का ग्राहक आते हैं और दुकानदार अपने परिवार का भरण पोषण मुश्किल से कर रहे हैं। उन्हें बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जो तर्कसंगत नहीं है। दुकानदारों का कहना है कि साल भर से कोरोना और मंदी की मार झेल रहे हैं। नगर परिषद क्षेत्र के दुकानदारों ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि जिन दुकानों को जिला प्रशासन की ओर से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। उनके साथ भेदभाव पूर्ण रवैया छोड़ कर उन्हें भी दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें