फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कुठेड़ा जसवालां में दुकान के ताले तोड़े, महंगे मोबाइल और उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल गगरेट में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग सहमे
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले से दर्ज मामलों का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई थी कि अब कुठेड़ा जसवालां में अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बना डाला। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात रोमी कम्युनिकेशन नामक दुकान के ताले तोड़कर चोर नकदी और महंगे मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चुरा ले गए। दुकान मालिक राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम वह रोज़ाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। लेकिन, बुधवार सुबह जब दूध लेने निकले और दुकान के पास पहुंचे तो ताले टूटे देखकर दंग रह गए। चोर गल्ले में रखे करीब 25 हज़ार रुपये नकद, तीन महंगे मोबाइल फोन और कई मोबाइल उपकरण पर हाथ साफ कर गए। सूचना मिलते ही गगरेट पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हालांकि, अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे पहले भी क्षेत्र में कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिनका खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें