फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर लठियाणी में निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को लठियाणी से बंगाणा तक शोभायात्रा निकाली गई। रविदास समाज की ओर से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालु ने भाग लिया। भक्तों ने गुरु रविदास के धार्मिक गीतों और भजनों को गाकर श्रद्धा व्यक्त की।लठियाणी से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। भक्तों ने एकत्र होकर गुरु रविदास की तस्वीरों के सामने फूल चढ़ाए। वहीं समाज के लिए उनके योगदान को याद किया। लठियाणी से बंगाणा तक यात्रा निकाली गइ। इस दौरान भक्तों ने नारे लगाए और गुरु के उपदेशों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भक्तों ने गुरु रविदास के जीवन से जुड़े उद्धरणों और उनके विचारों को प्रदर्शित किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना भी की। लठियाणी के महंत बाबा भैरों गिरी ने बताया कि इस शोभायात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में समता, भाईचारे तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें