बबेहड़ में भागवत कथा से पहले शोभा यात्रा निकालते हुए आयोजक।स्रोत आयोजक
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गांव बबेहड़ में बुधवार से शुरू होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में मंगलवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कथा वाचक भागवताचार्य गणेश दत्त शास्त्री की अगुवाई में निकाली गई शोभायात्रा में महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। वहीं, डोल-नगाड़ों और भजनों की मधुर ध्वनियों के साथ श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा बबेहड़ गांव से शुरू होकर दौलतपुर बाजार होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। श्रीमद्भागवत कथा 12 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। कथा का समय प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। समापन दिवस 18 नवंबर को प्रातः 9 बजे हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।