फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक बाजार में चलेट में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। कथा आयोजकों और गांव वासियों ने ढोल की थाप पर शोभा यात्रा निकली। इसका फूलों से स्वागत किया। श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन गांव चलेट के मोहल्ला तपरियाला में किया जा रहा है। कथा आयोजक हैप्पी ठाकुर ने बताया कि साध्वी रजनी कृष्ण वृंदावन इस भक्ति एवं ज्ञान यज्ञ में संगीतमय वर्षा करेंगे। श्रीमद्भागवत कथा वीरवार एक मई से शुरू होगी और सात मई तक चलेगी। प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा सुबह 10 बजे से एक बजे तक आयोजित होगी जबकि बुधवार सात मई को हवन के उपरांत कथा को विश्राम दिया जाएगा। विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी भागवत प्रेमियों से आग्रह किया कि इस अवसर पर पधार कर श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर अपने जीवन को सफल बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें