फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गणु मंदवाड़ा की शिवानी बनी भारतीय सेना में कैप्टन

Sun, 12 Jul 2026 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक क्षेत्र के गांव गणु मंदवाड़ा की बेटी शिवानी ने भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर पदोन्नत होकर परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। कैप्टन बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और परिजनों ने उनका स्वागत किया। कैप्टन शिवानी ने बताया कि उनके पिता नरेंद्र सिंह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस से सेवानिवृत्त हैं, उन्हें बचपन से ही पिता से देश सेवा की प्रेरणा मिली। उन्होंने अपनी प्रारंभिक से लेकर 12वीं तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय अमृतसर से प्राप्त की। इसके बाद सरस्वती कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की और कमीशन परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में सीधे लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुईं। लगभग दो वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद उन्हें कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया है। कैप्टन शिवानी ने कहा कि यदि अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी अनुशासन और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। कार्यक्रम में उपस्थित गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, नरेंद्र सिंह, पंचायत प्रधान कमलेश देवी, उपप्रधान सुखदेव सिंह, वार्ड सदस्य रजनी राणा सहित अन्य ने शिवानी की उपलब्धि को क्षेत्र की बेटियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें