फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिवानी देवी बनीं राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद जिला ऊना की ओर से वर्ष 2025 से 2028 तक के लिए खंड हरोली के सदस्यों के निर्वाचन के लिए ऑनलाइन प्रकिया अपनाई गई। निर्वाचन प्रक्रिया में चुनाव अधिकारियों की ओर से संविधान के अनुसार निर्वाचन नियमों और सृजित किए जाने वाले पदों का विवरण प्रस्तुत किया गया। पिछली कार्यकारिणी को स्थगित किया गया और नई के निर्वाचन के लिए नाम आमंत्रित किए। उपस्थित सदस्यों की ओर से सर्वसम्मति से संरक्षक दीप राज को बनाया गया। जबकि, अध्यक्ष शिवानी देवी को चुना गया। सचिव पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, जिला सदस्य अनीता कुमारी, राज्य सदस्य बनिता देवी को बनाया गया। लोकतांत्रित मूल्यों का समर्थन एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन अधिकारी के रूप में जरनैल सिंह, दीपराज शर्मा, पूनम बंसल, विनोद कुमार, बनिता कुमारी को शामिल किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करवाने में खंड हरोली से शिव कुमार, बलबीर चंद शास्त्री, अनीता कुमारी, अरुण शर्मा, अनीता कुमारी, कुलदीप कुमार, दीपक कुमार, नीलम कुमारी, पंकज शर्मा, पूजा रानी, पूनम बंसल, संदीप कुमार, शर्मिला शर्मा, शिवानी शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें