फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भोले की जय जयकार से गूंजा सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के लोक गायकों ने शिव भजनों से भक्तों को किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में पूरे वर्ष श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, पर सावन माह में यहां विशेष रौनक देखने को मिलती है। इस माह के हर रविवार और सोमवार को पूजा-अर्चना व जलाभिषेक का खास महत्व माना जाता है। मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने बताया कि सावन में शिव पिंडी पर जलाभिषेक और सच्चे मन से की गई पूजा से भोलेनाथ हर मनोकामना पूरी करते हैं। ध्यूंसर महादेव मंदिर में पहुंचने वाले भक्त श्रद्धा से अपनी इच्छाएं व्यक्त करते हैं, और जिनकी मुराद पूरी हो जाती है, वे लंगर का आयोजन भी करते हैं। सावन माह के चौथे रविवार को आयोजित विशाल जागरण में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक प्रो. विवेक महाजन और ईशांत भारद्वाज ने पूरी रात भक्ति गीतों और शिव महिमा का गुणगान कर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए आने-जाने, खाने-पीने और ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। साथ ही बाहर से आने वाले भक्तों और लंगर आयोजकों से स्वच्छता व अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है। पुजारी राकेश शर्मा के अनुसार, चौथे रविवार को सुबह चार बजे से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी और भक्तों का तांता लगा रहा। जलाभिषेक कर भक्त अपनी-अपनी मनोकामनाएं मांग रहे थे, और भोलेनाथ की कृपा से पूर्ण हुई इच्छाओं के लिए आभार स्वरूप लंगर परोसे जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें