फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चरवाहों के पशुओं ने बर्बाद की फसल, गांव में फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नगर परिषद की ईओ को ज्ञापन सौंप मांगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर ( ऊना )। सहोवाल मोहल्ला वार्ड नंबर-9 बसदेहड़ा के निवासियों और खेतीबाड़ी से जुड़े किसानों ने सोमवार को नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बाहर से आए चरवाहों और पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ये चरवाहे क्षेत्र में गंदगी फैला रहे हैं और उनके पशु आसपास के खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। विशेष रूप से गोबर के बड़े-बड़े ढेर लगाने के कारण पास के घरों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पशुओं की ओर से फसलों की बर्बादी और गंदगी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते स्थानीय आबादी और किसान दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं। इस मौके पर नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के नंबरदार अमन शर्मा, वार्ड-9 के मनोनीत पार्षद विजय कुमार, अमरजीत, विशाल, जगदीश, मिंटू सिद्धू, राकेश कुमार, साहिल, सौरभ और रोहन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें