फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शौर्य प्रताप का स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना वाॅलीबाल टीम में चयन

Sat, 22 Jun 2024 04:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
सरोह के शौर्य प्रताप सिंह का  स्पोर्ट्स हास्टल ऊना बाली बाल टीम में चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह स्कूल में पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्र खिलाड़ी शौर्य प्रताप सिंह का स्पोर्ट्स हाॅस्टल ऊना वाॅलीबाल में चयन हुआ है। शौर्य प्रताप सिंह पिछले वर्ष भी अंडर-14 वाॅलीबाल में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा चुके हैं। शौर्य प्रताप सिंह ने इसका सारा श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य हरि चंद, डीपीई अमन ठाकुर, पीटीआई अनिल कुमार को दिया है। स्कूल के प्रधानाचार्य हरि चंद ने बताया कि हमें गर्व है कि हमारे स्कूल के इस होनहार छात्र खिलाड़ी का चयन हुआ है। शौर्य प्रताप सिंह एक होनहार छात्र खिलाड़ी हैं। शौर्य के पिता कर्ण सिंह किसान हैं और माता मीनाक्षी गृहणी हैं। शौर्य प्रताप सिंह के माता-पिता ने बेटे की इस उपलब्धि का सारा श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य, डीपीई अमन ठाकुर व पीटीआई अनिल को दिया है, जिन्होंने बेटे को दिन-रात मेहनत कर इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है। वहीं, पर स्थानीय पंचायत प्रधान अशोक ठाकुर, उपप्रधान पवन कुमार, स्कूल प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष रजनी देवी सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें