महिला मंडल बैरी की नवगठित ईकाई के पदाधिकारी बैठक के दौरान। स्त्रोत संगठन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की पंचायत धुंदला के बैरी गांव में महिला शक्ति को संगठित करने के उद्देश्य से महिला मंडल बैरी का शनिवार को गठन किया गया। पंचायत प्रधान सुषमा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में शकुंतला देवी को प्रधान, मनोरमा देवी को उप प्रधान, कोषाध्यक्ष पूजा शर्मा, कंचन शर्मा को महासचिव चुना गया। वहीं, सीमा शर्मा, बीना देवी, रूपा शर्मा, रचना देवी, पूजा शर्मा, किरण देवी, नेहा शर्मा, रंजना देवी, दिया रानी, रीना शर्मा, सुमन देवी, मीना देवी, रामप्यारी, सुनीता देवी, बिना कुमारी, सोनिका, रजनी देवी, रीता, सोनू कुमारी, कमल और मीना कुमारी को सदस्य के रूप में चयनित किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुषमा देवी ने कहा कि महिला मंडल समाज के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। संवाद