फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सीवरेज पाइप लीक, छपरोह मार्ग पर फैली गंदगी

Wed, 11 Mar 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र में सीवरेज पाइप लीक होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिंतपूर्णी के माधो के टिल्ले के पास बने सुलभ शौचालय के नजदीक सीवरेज पाइप से लीकेज के कारण छपरोह के वार्ड नंबर तीन और चार को जाने वाले रास्ते के बीचों-बीच गंदगी फैल गई है। इससे बदबू का आलम बना हुआ है और लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गंदा पानी होने से बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। छपरोह की पूर्व प्रधान शशि कालिया ने बताया कि इस समस्या के बारे में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को पहले ही अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। वहीं जल शक्ति विभाग के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि लीकेज पाइप को ठीक करने के लिए लेबर को मौके पर भेजा गया था लेकिन पाइप को ठीक नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि अब बुधवार सुबह पाइप की मरम्मत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें