फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भटोली कॉलेज के सात एनसीसी कैडेट्स बने अग्निवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भंगड़ा, नाटी और गिद्दे से बांधा समां
विज्ञापन

कॉलेज में मनाया एनसीसी का 76वां स्थापना दिवस

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। जिले के अग्रणी श्रीविष्णु सनातन धर्म भटोली महाविद्यालय में वीरवार को एनसीसी का 76वां स्थापना दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का नेतृत्व एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. अमृत कौशल ने किया। इस दौरान विविध सांस्कृतिक गतिविधियों में भंगड़ा, नाटी, गिद्दा, भाषण प्रतियोगिता, समूह गान तथा लघु नाटिका सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें एनसीसी कैडेट ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉक्टर अरविंद शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स के उत्साहपूर्वक किए गए कार्यक्रमों और उनकी प्रस्तुतियों के लिए सराहना की। कैडेट नितिन राणा ने वर्ष 2022 से 2024 तक एनसीसी की शानदार उपलब्धियां प्राप्त कीं और वर्तमान में कैडेट आकाश बंसल का चयन गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली के लिए हुआ है। एनसीसी कैडेट नितिन राणा का चयन एसएसबी के लिए हुआ, जबकि कैडेट नमन राणा का चयन गुजरात ट्रैकिंग कैंप के लिए हुआ है। उन्होंने कॉलेज के लिए गौरव के पल बताते हुए कहा कि विगत वर्ष उनके कॉलेज के 7 कैडेट्स अग्निवीर के रूप में भारतीय सेवा में चयनित होकर अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान सार्जेंट कैडेट नितिन राणा ने एनसीसी से संबंधित जानकारी कैडेट्स को दी तथा एनसीसी के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों के विषय में बताया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा के अलावा समस्त शिक्षक समूह उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें