पिछले दस सालों से दे रहे हैं सेवाएं
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब फगवाड़ा से आए सेवक मां चिंतपूर्णी के दरबार में वीरवार को सफाई करते हुए दिखे। सौ लोगों की टीम पूरे चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में प्रवेश द्वार पर निकासी द्वार पर सफाई करते हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन सेवकों ने जय मां दुर्गा सेवा समिति बनाई हुई है, जो हर महीने में एक दिन चिंतपूर्णी मंदिर आकर अपनी सेवाएं देते हैं और इन लोगों का कार्य इतना अच्छा होता है कि हर कोई हैरान रह जाता है। इस सेवा समिति के सदस्य देवेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने जब चिंतपूर्णी मंदिर में अपनी सेवाएं देने शुरू की थीं, तो उस दौरान इस समिति में चालीस लोग थे, जो कि आज बढ़कर सौ हो चुके हैं। देवेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें बड़ा अच्छा लगता है कि उन लोगों को चिंतपूर्णी मन्दिर आकर सेवा करने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि इस सेवा समिति में पंजाब के होशियारपुर, जालंधर, मोगा और लुधियाणा हर शहर से लोग जुड़े हुए हैं और कोई भी व्यक्ति उनके साथ जुड़कर अपनी सेवाएं देना चाहता है, तो वे हमारी जय मां दुर्गा सेवा समिति आ सकता है। संवाद