फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए आठ का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। मैसर्ज इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड शिमला के सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के पदों के लिए रोजगार कार्यालय में आठ युवाओं ने नौकरी के लिए साक्षात्कार में हिस्सा लिया। साक्षात्कार लेने आए कंपनी के प्रतिनिधियों ने मानकों पर खरा उतरने के बाद सभी का चयन इन पदों के लिए किया। कंपनी की ओर से अधिसूचित पदों में सुरक्षा गार्ड के 80 व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 पदों के लिए साक्षात्कार ऊना सहित तीन उप रोजगार कार्यालयों में लिया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार की कड़ी में उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में दो, उप रोजगार कार्यालय अंब में सात, हरोली दो तथा वीरवार को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 8 पात्रों का चयन किया गया है। अभी तक कंपनी ने 19 पात्रों को चयनित कर लिया गया है। पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और एमबीए निर्धारित रही। आयु सीमा 20 से 36 वर्ष तक ही ली गई। चयनित अभ्यर्थी कंपनी के मापदंडों अनुसार 12 से 25 हजार प्रतिमाह वेतन पाएंगेे। साक्षात्कार में आए अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र भी जांचे गए हैं। इस दौरान विभाग की काउंसलर कृति भारद्वाज सहित कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें