फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सेजल ने निबंध लेखन में झटका प्रथम स्थान, प्रश्नोत्तरी में रिधि रानी रही अव्वल

Fri, 27 Nov 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोह में वीरवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता एवं सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण समारोह, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की शपथ के साथ हुआ। कक्षा 12वीं की छात्रा रिधि रानी ने विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संविधान की शपथ दिलवाई। इसके पश्चात आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में सेजल ने प्रथम, आयुषी शर्मा ने द्वितीय तथा नैन्सी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, संविधान विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रिधि रानी ने प्रथम और रितिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें