फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठोस और तरल कचरे के निष्पादन के लिए पंचायतों में बनेंगे सेग्रीगेशन शेड : डीसी

Sat, 13 Jul 2024 03:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक वेस्ट की समस्या से निपटने को लेकर की गई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला में ठोस और तरल कचरे को एकत्रित करने के लिए पंचायतों में सेग्रीगेशन शेडों का निर्माण किया जाएगा। इन सेग्रीगेशन शेडों में ठोस और तरल कचरे को अलग-अलग एकत्रित करके इंडस्ट्रियल यूनिट में भेजा जाएगा, ताकि प्लास्टिक अपशिष्ट को रिसाइकिल करने, खाद बनाने या उनका उचित तरीके से निष्पादन किया जा सके।
विज्ञापन

यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने प्लास्टिक वेस्ट की समस्या से निपटने को लेकर आयोजित हुई बैठक में दी। इसके अतिरिक्त बैठक में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के मुद्दों को लेकर विस्तापूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर अपना सामाजिक दायित्व निभाना चाहिए। पर्यावरण को बचाने के लिए संचालित की जा रही मुहिम के साथ सभी को भागीदार बनना चाहिए। न सिर्फ स्वयं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें, बल्कि दूसरों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना चाहिए। बैठक में उपनिदेशक डीआरडीए शैफाली शर्मा, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, बीडीओ अंब ओम डोगरा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें