फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: माता चिंतपूर्णी मंदिर के एसडीओ से दो दिन के भीतर जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
एलईडी में अन्य धर्म की तस्वीर प्रसारित करने के मामले में प्रशासन ने लिया कड़ा संज्ञान
विज्ञापन

लाइव प्रसारित करने वाले चैनल के खिलाफ बजरंग दल ने खोला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास की ओर से संचालित भरवाईं चौक स्थित एलईडी में बुधवार रात किसी अन्य धर्म की तस्वीर प्रसारित करने के मामले में प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। मंदिर के एसडीओ आरके जसवाल से दो दिन के भीतर जवाब तलब किया है। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। मामले में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार रात भरवाईं में मंदिर न्यास की ओर से स्थापित की हुई एलईडी में किसी अन्य धर्म की तस्वीर काफी देर तक प्रसारित हुई। इससे सनातन प्रेमियों में रोष है। मामला सामने आने पर मंदिर प्रशासन ने एलईडी को बंद किया। तब तक बात फैल चुकी थी। सनातन प्रेमियों का कहना है कि मंदिर का लाइव प्रसारण करने वाले चैनल पर ऐसे कुछ भी सार्वजनिक रूप से प्रसारित कैसे हो सकता है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। पवन बजरंगी का कहना है कि प्रशासन इस पर गंभीरता से जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करे। अन्यथा मंदिर न्यास की एलईडी पर किसी अन्य धर्म की फोटो घंटे से अधिक समय के लिए प्रसारित होने के खिलाफ बजरंग दल मोर्चा खोलने पर विवश होगा। मंदिर न्यास के सदस्य अमित कालिया, पुजारी राजेश कालिया ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए। यह सनातन धर्म के खिलाफ है। सनातन प्रेमी विकास भारद्वाज, अक्की रत्न, संजीव, संदीप इत्यादि ने बताया कि यू ट्यूब चैनल पर ऐसे अन्य धर्म का प्रसारण कैसे हो सकता है, किसी की शरारत हो सकती है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। एक घंटे तक फोटो प्रसारित होना गंभीर बात है। प्ले नेक्स्ट में भी अक्सर वही वीडियो प्रसारित होते हैं जिन्हें उस चैनल पर सर्च किया हो या आपने रुचि दिखाई हो। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें