नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजावर में द भारत स्काउट एवं गाइड्स का स्थापना दिवस मनाया गया। विद्यालय के स्काउट मास्टर करनैल सिंह संधू ने बताया कि सात नवंबर 1950 को भारत में स्काउट एवं गाइड्स की स्थापना हुई। आज इसकी 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसके अंतर्गत एक सप्ताह तक हर दिन एक नई गतिविधि करने का शेड्यूल बनाया गया है। पहले दिन पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत विद्यालय में पौधे लगाए गए। दूसरे दिन ओवाईएमएस पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को पंजीकृत करवाया गया। तीसरे दिन हेल्थ एंड वेलनेस डे के अंतर्गत बच्चों को संतुलित आहार के बारे में बताया। चौथे दिन फंड रेजिंग डे में बच्चों ने विद्यालय एवं गांववासियों के सहयोग से आपदा राहत राशि एकत्रित की। पांचवें दिन यानी सात नवंबर को स्थापना दिवस पर स्काउट एवं गाइड्स के बच्चों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंजावर में सफाई अभियान चलाया। पूरे सप्ताह को मनाने में स्काउट्स नक्श, अभिजोत, जतिन, विवेक, आदित्य, साहिल खान, सौरभ, इमरान, मोहित, आशीष, हर्ष, ऋतिक, योगेश्वर, कार्तिक तथा गाइड्स में शाहीन, तृषा, सीमा, वैष्णवी, वर्षा, सहजल, हनीशा, प्राची, कृतिका, रिया, अंशिका आदि का योगदान रहा। संवाद