दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक बस अड्डे पर स्कूटी और बुलेट बाइक की टक्कर में पिता-पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में युवती को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिता और पुत्री स्कूटी में सवार होकर बस अड्डे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी मोड़ते समय सामने से आ रही बुलेट बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी सवार दोनों और बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। दौलतपुर चौक पुलिस चौकी प्रभारी कुलभूषण सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस के पास आई है लेकिन अभी तक किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।