फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विज्ञान प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Sat, 19 Sep 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंडोगा में 33वीं बाल विज्ञान कांग्रेस की उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज किया गया। इसमें क्षेत्र के 54 विद्यालयों के करीब 300 विद्यार्थियों और उनके गाइड अध्यापकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी, मॉडल प्रदर्शनी और विज्ञान ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य वंदना सूद ने स्वागत भाषण में प्रतिभागी विद्यार्थियों और गाइड अध्यापकों का अभिनंदन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान प्रश्नोत्तरी और ओलंपियाड में भी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें