फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में अब सुबह नौ से शाम तीन बजे तक लगेंगे स्कूल

Fri, 18 Sep 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना जिले में 18 सितंबर से सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह नौ से शाम तीन बजे तक संचालित होंगे। जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 और 34 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। नए आदेश के अनुसार सभी सरकारी एवं निजी स्कूल सुबह नौ से शाम तीन बजे तक लगेंगे। गौरतलब है कि जिले में गर्मी और उमस की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर एक सितंबर से स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक किया गया था। अब मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को नए निर्धारित समय के अनुसार शिक्षण कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें