फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूलों में पढ़ाई जा रही मनमर्जी की किताबें, शिक्षा विभाग ने दी अंतिम चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, आदेश नहीं माने तो सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें
विज्ञापन

स्कूलों को केवल हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त किताबें पढ़ाने के आदेश

जिले में ज्यादातर निजी स्कूलों में सामने आ रहे ऐसे मामले





संवाद न्यूज एजेंसी





ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में निर्धारित पाठ्यक्रम के स्थान पर मनमर्जी की किताबें पढ़ाए जाने के मामलों को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग ने ऐसे सभी स्कूलों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि आदेशों की अवहेलना जारी रहने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी सरकारी और निजी स्कूलों में केवल वही पाठ्य पुस्तकें पढ़ाई जाएंगी, जिन्हें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से अनुमोदन प्राप्त है। बिना अनुमति किसी भी निजी प्रकाशक या अन्य बोर्ड की किताबें पढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। जानकारी के अनुसार जिले में अधिकांश मामले निजी स्कूलों से सामने आए हैं, जहां अभिभावकों पर अतिरिक्त किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और विद्यार्थी भी बोर्ड परीक्षा के अनुरूप पढ़ाई से भटक रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन कुछ स्कूलों द्वारा इन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। अब विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि निरीक्षण के दौरान यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित स्कूलों की मान्यता रद्द करने, जुर्माना लगाने सहित अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन समितियों और प्रधानाचार्यों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और बोर्ड के अनुरूप शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें