फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला में आठ से एक ही रहेगा स्कूलों का समय

Wed, 22 May 2024 03:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने कहा- कई स्कूलों में समय को लेकर भ्रांतियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। सरकारी व निजी स्कूलों के खुलने का समय सुबह आठ बजे और बंद होने का दोपहर एक बजे ही रहेगा। इसको लेकर कुछ स्कूलों में भ्रांति चल रही हैं कि स्कूल सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे और एक बजे बंद होगी। यह बात उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग राजेंद्र कौशल ने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि बीती 13 मई को जिला प्रशासन से भीषण गर्मी को देखते हुए निजी और सरकारी स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक किया था। इसी अनुसार स्कूलों को खोला और बंद किया जाए। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी निजी व सरकारी स्कूल सुबह 7:30 बजे नहीं लगेगा। बता दें कि निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा ने बीते सोमवार को आदेश जारी किए थे कि प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों के खुलने का समय सुबह साढ़े सात से दोपहर एक बजे होगा। इस आदेश पर उपनिदेशक राजेंद्र कौशल ने कहा कि ऊना में पहले से प्रशासन के स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव कर दिया था, जबकि निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से जारी आदेश उन जिलों में लागू हैं, जहां अभी तक समयसारिणी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें