फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ब्लैक आउट को लेकर स्कूली बच्चे लोगों को कर रहे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल में कई स्थानों पर अभी भी रात के समय सोलर लाइटें नहीं हो रही बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा/थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम को ही लोगों ने अपने-अपने घरों में लगभग सात-आठ बजे के करीब लाइटें बंद रखीं। सरकार और प्रशासन के आदेशानुसार सहयोग करने की अपील की जा रही है, वहीं स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्र-छात्राओं सहित स्काउट एवं गाइड, एनएसएस, एनसीसी के छात्र भी अपने-अपने घरों सहित आसपास के घरों की सोलर लाइटें बंद करते हुए देखे गए। राज्य में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के अंतर्गत हजारों सोलर लाइट्स पंचायतों और शहरी निकायों के माध्यम से लगाई गई हैं। यह लाइट्स गली-गली, गांव-गांव में स्थापित हैं और अब इन्हें बंद करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ब्लैक आउट के दौरान सामने आया कि सोलर लाइट्स को बंद नहीं किया जा सकता क्योंकि इनका संचालन बैटरी से होता है और इनमें ऑन-ऑफ स्विच जैसी कोई सीधी व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में कुछ गांवों में शुक्रवार शाम को भी सोलर लाइट्स जलती देखी गईं। बंगाणा बाजार में पुलिस प्रशासन ने आपसी समन्वय से लाइट्स को बोरी और काले प्लास्टिक से ढककर अस्थायी समाधान निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें