फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चार स्कूलों के 75 छात्रों को बांटी तीन लाख की छात्रवृत्ति

Fri, 04 Oct 2024 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ग्राम पंचायत आरलू के समाजसेवी रश्पाल सिंह राणा बच्चों को सम्तानित करते हुए।संवाद
विज्ञापन
आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं : राणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की पंचायत अरलू के समाजसेवी रछपाल सिंह राणा ने चार स्कूलों के 75 छात्रों को तीन लाख रुपये की नकद छात्रवृत्ति व मेधावी प्रमाणपत्र वितरित किए। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, अरलू, चराडा, राजकीय उच्च विद्यालय जसाणा के 75 बच्चों को, जो कि पढ़ाई में अव्वल रहे, उन्हें पुरस्कार व प्रमाणपत्र देखकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार अमित शर्मा, थाना प्रभारी रोहित चौधरी, समाजसेवी निर्मल राणा, पंचायत प्रधान महेंद्र राणा, पूर्व प्रधान सरोज राणा, अभय राणा, भूपेंद्र सिंह, रामपाल सोंखला, रामरतन शर्मा, राजेंद्र जमवाल, राजपाल कुटलैहडिया सहित हटली स्कूल के प्रधानाचार्य, अरलू स्कूल के प्रधानाचार्य, सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित बच्चों के अभिभावकों सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें