फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गृह मंत्री के बयान के खिलाफ अनुसूचित जाति संगठन करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्राम गृह में हुआ अनुसूचित जाति संगठनों का सेमिनार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विश्राम गृह ऊना में बुधवार को अनुसूचित जाति संगठनों का सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें जिलाभर से विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। सेमिनार में श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश दिवस को जिला स्तर पर मनाने के लिए सुझाव लिए गए। जबकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहिब आंबेडकर पर की गई टिप्पणी का विरोध किया गया। सेमिनार का आह्वान अधिवक्ता नरेश कुमार ने किया। बैठक की अध्यक्षता बाबा संतोष दास बिट्टू ने की। मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट राजीव मेजर, गुरमेल सिंह और पे बैक टू सोसायटी से डॉ. जेएस कैहल ने भाग लिया। जबकि, विशेष रूप से डॉ. केआर आर्य व मेला राम दड़ोच मौजूद रहे। सबसे पहले डॉ. केआर आर्य को रोटरी क्लब ऊना का चेयरमैन बनने पर सम्मानित किया गया। सेमिनार में गृह मंत्री अमित शाह की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी की निंदा की गई। सभी ने निर्णय लिया कि आगामी 31 दिसंबर को इस विषय को लेकर ऊना में प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसमें जिलाभर से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अनुसूचित जाति समाज के लोग पहुंचेंगे। इस दौरान सतगुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व को जिला स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। आने वाले दिनों में रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गई। अधिवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि डॉ भीम राव आंबेडकर का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं होगा। सभी ने मिलकर रणनीति तैयार की है। 31 दिसंबर को बड़ी संख्या में लोग ऊना मुख्यालय में पहुंचेंगे।

सिरोही। समीपवर्ती आवल गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें