राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के बीएड के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षु विदाई समारोह के दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। महाविद्यालय में मंगलवार को बीएड अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए जूनियर छात्रों की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई। मुख्य अतिथि कार्यकारी प्राचार्य डॉ. लीना शर्मा रहीं। कार्यक्रम में प्रशिक्षु अध्यापकों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें सोलो व ग्रुप डांस शामिल रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. बी.के. मिश्रा ने पुराने पलों को साझा किया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए। सम्मान पाने वालों में सौरभ को मिस्टर फेयरवेल, मनीषा को मिस फेयरवेल, लक्ष्य को मिस्टर पर्सनालिटी, शीतल को मिस पर्सनालिटी, अनमोल को मिस्टर हैंडसम और सुषमा को मिस गॉर्जियस चुना गया। को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज कहोल और प्राचार्य डॉ. लीना शर्मा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रो. सुमिंद्र वर्मा, प्रो. रणजीत कुमारी, प्रो. इंदु राणा, प्रो. आंचल, लाइब्रेरियन उषा देवी सहित सभी विद्यार्थी और प्राध्यापक उपस्थित रहे।