फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चुरुडू के सत्यम शर्मा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Tue, 16 Jun 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट सत्यम शर्मा पासिंग आउट परेड के बाद अपने माता पिता के साथ।  स्त्रोत  परिजन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। ग्राम पंचायत चुरुडू के होनहार सत्यम शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे ऊना जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सत्यम की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है। सत्यम शर्मा एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता विनय शर्मा स्थानीय स्तर पर व्यवसाय करते हैं जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सत्यम ने अपने दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और अनुशासित जीवनशैली के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। सत्यम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद सैनिक स्कूल सुजानपुर से जमा दो तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की प्रतिष्ठित सैन्य प्रशिक्षण संस्थाओं में स्थान बनाया। आगे की सैन्य शिक्षा एवं कठोर प्रशिक्षण उन्होंने इंडियन मिलिट्री अकादमी में प्राप्त किया। सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया। सत्यम के पिता विनय शर्मा ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी था और सेना में अधिकारी बनने का सपना देखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें