विधि-विदान और मंत्रोच्चारण से की मूर्तियों की स्थापना
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। रायपुर सहोड़ा की गोपाल गोशाला में मूर्ति स्थापना समारोह के दूसरे दिन सोमवार को भागवताचार्य पंडित सुरेशानंद ने कहा कि आज मूर्तियों का प्रातः काल उत्थापन हुआ। इसके बाद अग्नि उतारन कार्यक्रम किया गया। इससे किसी प्रकार का मूर्ति के बनाने में या फिर निर्माण करने में कोई दोष उत्पन्न हो तो उसकी निवृत्ति के लिए शास्त्रोक्त विधि से अग्नि उतारन प्रक्रिया बताई गई है। तदोपरांत समस्त पीठों पर देवताओं का आह्वान करके पूजन विधि और मूर्ति को फल और फूलों में शयन करवाया गया। सोमवार को ऊना सदर के वर्तमान विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गोपाल गोशाला में पहुंचकर गोमाता का आशीर्वाद लिया और गोशाला के उत्थान के लिए विधायक निधि से 10 लाख देने की घोषणा की।