डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना केे छात्र सार्थक ने स्कूली राष्ट्रीय जुडो प्रतियोगिता में जीता
ऊना। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना केे छात्र सार्थक ने 69वीं स्कूली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिला ऊना का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में हुई। इसमें सार्थक ने फाइट के पांच मुकाबले खेले। इसमें दिल्ली सहित सभी को धूल चटाई। फाइनल में सार्थक ने महाराष्ट्र को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। सार्थक पहले भी स्कूली प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुका है। सार्थक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच कुलदीप शर्मा और उनके मार्गदर्शन को दिया, जो इंडिया टीम के कोच भी रह चुके हैं। उनका योगदान जूडो के लिए सराहनीय है। खिलाड़ी उनके सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनसे जुड़े हुए हैं। संवाद