अंब स्कूल में विदाई समारोह के दौरान चुने गए छात्र छात्राएं सटाफ के साथ।स्रोत संस्थाल
मैडी (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में वीरवार को कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में मॉडलिंग और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता करवाई गई। वहीं, मिस एंड मिस्टर फेयरवेल भी चुने गए। कला संकाय से सरिता ने मिस फेयरवेल का खिताब जीता। आयुष मिस्टर फेयरवेल बने। वहीं, आरिफ व तानिया मिस एंड मिस्टर पर्सनेलिटी चुने गए। वाणिज्य संकाय से तानिया और रंजीत मिस एंड मिस्टर फेयरवेल चुने गए। आयुष और खुशी मिस्टर एंड मिस पर्सनेलिटी बने। विज्ञान संकाय से अंशिका ठाकुर व रितेश धीमान मिस एंड मिस्टर फेयरवेल, अनामिका व रोहन राणा मिस एंड मिस्टर पर्सनेलिटी चुने। प्रधानाचार्य विनोद बनयाल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रवक्ता बनवारी लाल भोगल, ज्योति चौहान, अश्विन शर्मा, अमरजीत, गुलजारीलाल, सतीश राणा, सुमन देवी, सविता, प्रीति, सीमा ढिल्लों मौजूद रही। संवाद