फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोषगढ़ सीएचसी को बनाएंगे सिविल अस्पताल, 50 बेड की होगी क्षमता : रायजादा

Wed, 21 Aug 2024 03:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
संतोषगढ़ सीएचसी में मरीजों से मिलते हुए पूर्व विधायक सतपाल रायजादा।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। नगर परिषद संतोषगढ़ की सीएचसी को सिविल अस्पताल बनाने की मांग मुख्यमंत्री के आगे रखेंगे। इसके लिए संतोषगढ़ सहित आसपास के एक दर्जन ग्राम पंचायतों की ओर से लिखित में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।
यह बात विधानसभा क्षेत्र ऊना सदर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने मंगलवार को सीएचसी संतोषगढ़ में व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान कही। इस मौके पर उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा व जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. रमेश रत्तु और सीएचसी प्रभारी डाॅ. रजत चौधरी और स्टाफ मौजूद रहा। उन्होंने यहां माइनर ऑपरेशन थिएटर सहित वार्डों का दौरा किया और उपचाराधीन मरीजों का कुशलक्षेम पूछा। भवन का निरीक्षण करते हुए स्टाफ की भी जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने अस्पताल से जुड़ी समस्याओं से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन

सीएचसी संतोषगढ़ में रात के समय सही चिकित्सीय सुविधाएं न मिलने का मुद्दा स्थानीय लोगों ने उठाया। स्टाफ ने रात के समय सुरक्षा व्यवस्था न होने का हवाला दिया। उन्होंने सीएमओ को सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया। यहां होमगार्ड की तैनाती करने को कहा, ताकि स्टाफ की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने चिकित्सकों की समस्याओं को भी जाना, उन्हें भी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। सतपाल रायजादा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यहां सीएचसी संतोषगढ़ में रात्रि में इमरजेंसी सेवाओं को और मजबूत करने को कहा। सतपाल रायजादा ने कहा कि सीएचसी संतोषगढ़ पर वर्तमान में यहां नगर परिषद की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर है। दूसरी ओर इससे सटी करीब एक दर्जन ग्राम पंचायत भी लाभांवित हो रही हैं।
विज्ञापन

संतोषगढ़ की सीमा के साथ लगते पंजाब के लोग यहीं उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसलिए इस संतोषगढ़ सीएचसी को सिविल अस्पताल बनाकर यहां पर डॉक्टरों की संख्या को करीब सात किया जाएगा, जबकि वर्तमान बेड संख्या 30 से बढ़ाकर 50 की जाएगी। यहां पर सिविल अस्पताल होने से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पर इलाज के लिए निर्भर बड़ी आबादी का बोझ भी कम होगा। जल्द ही स्थानीय बाशिंदों संग मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर शहरी कांग्रेस प्रभारी मुकेश पुरी व गण्यमान्य मौजूद रहे।
सचित्र

संतोषगढ़ सीएचसी में मरीजों से मिलते हुए पूर्व विधायक सतपाल रायजादा।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें