दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मरवाड़ी में संजीव कुमार ने अधीक्षक श्रेणी-दो के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भद्रकाली में अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्थानांतरण के बाद बुधवार को उन्होंने मरवाड़ी विद्यालय में विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य महिंद्र कुमार ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह विद्यालय की प्रशासनिक एवं कार्यालय संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से विद्यालय के कार्यालयीन कार्यों को और अधिक सुचारु बनाने में सहयोग मिलेगा।