फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संजय शर्मा बने सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी, कर्मचारी संघ के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहडाला में हुई बैठक, पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। सेवानिवृत्त आबकारी एवं कराधान अधिकारी, कर्मचारी संघ ऊना की महत्वपूर्ण बैठक वीरवार को बहडाला स्थित एक होटल में संघ के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष ने गत तीन वर्षों के दौरान संघ की ओर से की गई गतिविधियों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा गया। सर्वसम्मति से संजय शर्मा को अध्यक्ष, टेक चंद बैंस उपाध्यक्ष, अनिल कुमार सचिव, संसार चंद्र संयुक्त सचिव, प्रदीप रायजादा कोषाध्यक्ष,बलदेव ठाकुर, गुरबचन सिंह, बाबूराम कौशल, गोपीचंद कार्यकारिणी सदस्य, सुखदेव शर्मा मुख्य सलाहकार चुने गए। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पेंशनरों को आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से सामूहिक रूप से संपर्क करने का निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि संघ की बैठक हर दो महीने में नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ते की नियमित अदायगी, बकाया सामूहिक बीमा योजना तथा चिकित्सा बिलों के समय पर भुगतान से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। तय किया गया कि इन सभी विषयों को जिला कार्यालय के समक्ष प्रभावी रूप से उठाया जाएगा। बैठक के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया और आश्वस्त किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों को संबंधित विभाग के समक्ष पूरी प्रतिबद्धता से प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें